Monthly SALTA Book Club – February 2026 Session: Writer Rita Kaushal
Session Details
This will be a one-hour Zoom meeting.
Date and Time: Sunday, February 22, 2026, at 12:00 PM EST
Led by: Dr. Kusum Knapczyk
Language: Hindi (with English support if needed)
Registration Deadline: Please sign up by Feb 20, 2026, at 12:00 PM EST to receive the Zoom link.
Readings for February
Story- Sawdes ke pardesi
About the Author- Rita Kaushal
रीता कौशल का साहित्यिक परिचय
जन्म स्थान: आगरा – उत्तर प्रदेश – भारत
नागरिकता: ऑस्ट्रेलियाई
कार्यक्षेत्रः
1. सन् 2011 से 2023 तक ऑस्ट्रेलियन लोकल गवर्नमेंट में फाइनेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत।
2. सन् 2002 से 2005 तक ‘हिन्दी सोसाइटी सिंगापुर’ व ‘डी. ए.वी. हिन्दी स्कूल सिंगापुर’ में हिंदी शिक्षण।
प्रकाशन:
मौलिक पुस्तकें
1. ‘दक्षिण से मध्य भारत तक’ यात्रा वृतांत (प्रकाश्य-प्रकाशन विभाग -भारत सरकार)
2. ‘परदेसिया’ उपन्यास (प्रभात प्रकाशन 2025)
3. ‘अरुणिमा’ उपन्यास (प्रभात प्रकाशन 2022)
4. ‘रंग-बिरंगी बाल कहानियाँ’ बाल-कहानी संग्रह (डायमंड बुक्स 2022)
5. ‘चंद्राकांक्षा’ काव्य संग्रह (वनिका पब्लिकेशन्स 2019)
6. ‘रजकुसुम’ कहानी संग्रह (वनिका पब्लिकेशन्स 2018)
सम्पादित पुस्तकें
1. इंडो-ऑस्ट्रेलियन स्मृतियाँ (डायमंड बुक्स 2024)
2. ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि कहानियाँ (प्रभात प्रकाशन 2024)
3. इक्कीस श्रेष्ठ बालमन की कहानियाँ-ऑस्ट्रेलिया (डायमंड बुक्स 2022)
विविध प्रकाशन
कई साझा संग्रहों व प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं (इंद्रप्रस्थ-भारती, साहित्य-अमृत,आजकल, वागार्थ, व्यंग्य-यात्रा, पाखी, आधुनिक-साहित्य, गर्भनाल, सुमन-सौरभ, सरिता, भारत दर्शन,बाल-भारती, बाल-भास्कर, बाल-किलकारी, विश्व हिंदी साहित्य तथा बहुत सी सरकारी व गैर सरकारी स्मारिकायें आदि) में लेखों, कहानियों, कविताओं, व्यंग, समीक्षाओं व साहित्यिक साक्षात्कारों का प्रकाशन।
पुरस्कार व सम्मान:
1. मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय निर्मलवर्मा सम्मान 2024’ से सम्मानित।
2. हिंदू काउन्सिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा भाषा व साहित्य के ‘गार्गी अवार्ड 2023’ से सम्मानित।
3. विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार प्रतियोगिता 2022 में भौगोलिक क्षेत्र 3 की प्रथम विजेता।
4. विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्मरण लेखन प्रतियोगिता 2021 में भौगोलिक क्षेत्र 3 की प्रथम विजेता।
5. महात्मा गाँधी संस्थान मॉरीशस द्वारा ‘आप्रवासी हिंदी साहित्य सृजन सम्मान 2020’ से सम्मानित।
6. विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यंग्य लेखन प्रतियोगिता 2020 मेंभौगोलिक क्षेत्र 3 की द्वितीय विजेता।
7. दिल्ली प्रेस इंडिया द्वारा आयोजित ‘नारायणी पुरस्कार 2017’ अंतरराष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता की प्रथम विजेता।
अन्य:
1. बाल-कहानियों की पुस्तक ‘रंग-बिरंगी बाल कहानियाँ’ का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त कई अन्य रचनाओं का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है।
2. ‘अरुणिमा’ उपन्यास पर स्नातकोत्तर शोध हो चुका है। अन्य शोध कार्य भी प्रस्तावित हैं।
3. हिंदी समाज ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की वार्षिक पत्रिका‘भारत-भारती’ का 2015 से 2020 तक सम्पादन।
4. सन् 2017 से 2019 तक हिंदी समाज ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की प्रबंधन समिति में मानद कोषाध्यक्ष की भूमिका।
5. सन् 2017 से 2020 तक ‘संगम रेडियो’ पर्थ-वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक समन्वयक की भूमिका।
6. कई अन्य संस्थाओं में स्वयंसेवक के रूप में सक्रियता, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों व गोष्ठियों में भागीदारी व उनके आयोजन में सहयोग।
7. विश्वविद्यालय व अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित संगोष्ठियों में विशिष्ट वक्ता के तौर पर भागीदारी।